टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप, महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और लूट की शिकायत पुलिस अधीक्षक से
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके से आज शुक्रवार की दोपहर 3:00 एक पीड़िता महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उसने देहात थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है वीरता महिला ने बताया कि उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।