टीकमगढ़: टीकमगढ़ में विमुक्त घुमंतू महासंघ का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ में पाल समाज ने गुरुवार को विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ की बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी है कि मांग पूर्ण नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।