टीकमगढ़: सुभाष पुरम कॉलोनी में खस्ताहाल सड़क बनी दलदल, बाइक चालक फंसे, पार्षद ने जेसीबी से हटवाई कीचड़
टीकमगढ़ की सुभाष पुरम कॉलोनी की सड़क पूरी तरह खस्ता हाल हो गई है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों की शिकायत पर बुधवार रात नगर पालिका ने सड़क पर मिट्टी डाली। लेकिन मिट्टी डालने के बाद स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ गई। दो पहिया और चार पहिया वाहन मिट्टी में फंसने लगे। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।