टीकमगढ़: टीकमगढ़ में जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए शासन से ₹1.13 करोड़ की राशि स्वीकृत, कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता मेें आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जर्जर स्कूल भवन/क्षतिग्रस्त इमारतों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि जिले में परीक्षण पश्चात 51 शासकीय विद्यालयों को जर्जर भवन/क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है, जिनकी मरम्मत एवं जीर्णोद्वार के लिए शासन से एक करोड़ 13 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।