टीकमगढ़: बैरवार गांव में अज्ञात जीव ने 9 साल की बालिका को काटा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव में एक 9 साल की बालिका को अज्ञात जीव ने काट लिया। बालिका का नाम प्रज्ञा बताया गया है। परिजन ने बताया कि बालिका अपने घर में थी इसी दौरान उसे किसी अज्ञात जीव ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बालिका को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।