कोटकासिम: कोटकासिम में स्कूल बस के नीचे आने से कंडेक्टर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया विरोध
Kotkasim, Alwar | Sep 10, 2026 कोटकासिम थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया की निजी स्कूल ग्लोबल इंडस वैली की बस के नीचे आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक स्कूल बस पर कंडक्टर का काम करता था। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चौकी गांव निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है।