बज्जू: चोरों ने बिजली के पोल काटकर ले गए, करीब 4000 मीटर तार भी चोरी, रणजीतपुरा थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Sep 12, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में विद्युत फीडर निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 26 विद्युत पोलों को क्षतिग्रस्त कर उनसे लगा हजारों मीटर विद्युत तार, इंसुलेटर व अन्य सामग्री चोरी कर ली। घटना से विद्युत फीडर निर्माण कार्य को भारी नुकसान पहुंचा है।