कुंडा: मानिकपुर इलाके के एक गांव में दो वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी जलालुद्दीन को रहवई से किया गया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने दो वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ डब्बू को घटना के अगले दिन सोमबार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कुंडा के रहवई गांव का निवासी है और लोहे के काम के सिलसिले में वहां गया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।