कौशाम्बी का मुंगौड़ा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाया! 🌟
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशाम्बी के पारंपरिक मुंगौड़े ने लोगों का दिल जीत लिया है। ❤️
ODOC (One District One VYANJAN) के तहत चयनित कौशाम्बी के मूंग आधारित मुंगौड़े का ट्रेड शो में लाइव प्रदर्शन किया जा रहा है।
बेनीराम कटरा निवासी उद्यमी सौरभ गुप्ता द्वारा तैयार किए जा रहे मुंगौड़े का स्वाद चखने के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्वाद चखने के बाद लोग मुंगौड़े के खास स्वाद, खस्ता बनावट और पारंपरिक जायके की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ट्रेड शो में बनारसी पान, गोरखपुर का बाटी-चोखा, आजमगढ़ की लौंग लता और आगरा के पराठे समेत करीब 35 लाइव फूड स्टॉल लगाए गए हैं, लेकिन कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्टॉल भी लोगों के खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
🌍 80 से अधिक देशों के खरीदारों और मेहमानों की मौजूदगी वाले इस मंच पर कौशाम्बी के मु�