अशोक नगर: सीएम हेल्पलाइन पर कलेक्टर सख्त, शिकायतों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर लगेगी पेनल्टी
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों को अटेण्ड किया जाए।