धौलपुर: सदर थाना इलाके से रेता भरे 3 ट्रकों के साथ 4 बजरी माफिया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने अवैध रेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 शातिर बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे 3 ट्रक पकड़े हैं, जिन्हें जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। बजरी माफिया ट्रकों पर तिरपाल डालकर चोरी छुपे रेता का दोहन कर रहे थे।मीणा ने बताया कि मौके पर कार्रवाई करते हुए बजरी भरे 3 ट्रक भी जब्त किए हैं।