धौलपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुलिसकर्मियों ने मचकुंड सरोवर पर किया श्रमदान
भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत धौलपुर पुलिस को मचकुंड सरोवर के घाट नंबर 3 और 18 की सफाई जिम्मा दिया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश के बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर सफाई अभियान चलाया। धौलपुर पुलिस के द्वारा महीने की 3 तारीख और 18 तारीख को सफाई की जाया करेगी। अभियान में पुलिस लाइन के साथ कोतवाली, सदर साथ रहेगी।