धौलपुर: जमालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
कौलारी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान खेतों पर काम कर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किसान का पोस्टमॉर्टम कराने जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात को किसान जल सिंह (30) पुत्र बद्री प्रसाद कुशवा