धौलपुर: 73 पुलिस टीमों ने 233 जगहों पर मारा छापा, 146 लोग गिरफ्तार, 2 दिन तक चला एरिया डोमिनेशन अभियान
धौलपुर पुलिस ने पिछले दो दिनों में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की 73 टीम ने 233 स्थान पर छापेमारी के दौरान कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस में मादक पदार्थों को जब्त करने के साथ अवैध शराब और फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।