धौलपुर: शहर में धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन शहर के गांधी पार्क में किया गया। मुख्य कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर पर माल्यार्पण किया। मुख्य कार्यक्रम में विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्रायें, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों,