महरौनी: बीते लगभग 15 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्राम जरया में खरीफ की फसलें हुईं नष्ट, मुआवजे की मांग
बीते लगभग 15 दिनों से लगातार हो रही मुस्ताधर बारिश के चलते ग्राम जरया में किसानों के खेतों में खड़ी हुई खरीफ की फैसल नष्ट हो गई है। जिसके चलते किसान बर्बादी के कगार पर आन खड़े हुए हैं। उन्होंने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।