गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई प्रताड़ित करने के आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
गुना की श्रीराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय नीलम परिहार ने कलेक्टर से शिकायत कर भाई और भतीजो पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। महिला ने शिकायत में कलेक्टर को बताया,उसके भाई भतीजे उपचार नही करा रहे। परेशान करते है। महिला की शादी विदिशा जिले के गंजबासौदा निवासी राजकुमार परिहार से हुई थी। जिनका 2016 में निधन हो गया। महिला श्रीराम कॉलोनी में मायके में रहती है।