गुना नगर: फतेहगढ में ट्रैक्टर रैली की भी मिली अनुमति किसानों ने प्लास्टिक के ट्रैक्टरो से रैली निकालकर किसान आंदोलन का किया समर्थन
गुना के फतेहगढ़ में किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्रीय किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। लेकिन प्रशासन ने ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं दी। किसानों ने अनोखे तरीके से रैली निकाली। प्लास्टिक के ट्रैक्टरों से फतेहगढ़ में सड़क पर रैली निकालकर किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन का समर्थन किया।