गुना नगर: जिला कार्यालय में हुई जनसुनवाई में समस्याओं को लेकर पहुंचे 305 आवेदक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के आदेश
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से समस्याओ को लेकर पहुंचे 305 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करने कलेक्टर अमनवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर, पिछली जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।