गुना नगर: खयावदा गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर देने की मांग पर कलेक्टर को दिया आवेदन
गुना के खयावदा गांव की महिलाओ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पीएम आवास योजना के तहत कुटीर देने की मांग की है। महिलाओं ने बताया, कच्चे और घास फूस की झोपड़िया में सहरिया आदिवासी परिवार रह रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया, सरपंच सचिव ने भी कोई सुनवाई नहीं की। पहले भी कलेक्टर को आवेदन दे चुके हैं। एक बार फिर आवेदन देकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।