गुना नगर: वार्ड क्रमांक 7 भगवती नगर की महिलाएं बिजली पानी सड़क की समस्या को लेकर पहुंची कलेक्टर के समक्ष, दिया आवेदन
गुना नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 के भगवती नगर की महिलाए बिजली पानी सड़क की समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंची। महिलाओ का आरोप है, कि पहले भी आवेदन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। भगवती नगर में बिजली के खम्बो पर तार नही है। कच्ची सड़क है, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। काफी परिवार निवास करते हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की।