देवेन्द्रनगर तहसील के ग्राम रानीगंजपुरवा निवासी सोना कुमारी चौधरी ने परिवार को श्रम विभाग की संबल योजना का त्वरित लाभ मिलने पर कलेक्टर सुरेश कुमार के प्रति पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। सोना कुमारी के पिता की गत 8 अप्रैल को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।