देवेंद्रनगर: सलेहा थाना पुलिस ने 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा, 60 हजार की शराब और कार जब्त
पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग 60 हज़ार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 17 मई 2025, शनिवार को थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।