देवेंद्रनगर: पन्ना पुलिस ने यूपी-मध्यप्रदेश सीमा के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया, ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन दिया
पन्ना पुलिस ने सीमावर्ती जंगलों में अपराधियों की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से सघन कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस. थोटा के निर्देश पर और एएसपी वंदना चौहान व एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना बृजपुर और धरमपुर की संयुक्त टीम ने पहाड़ी खेरा चौकी क्षेत्र में गहन सर्चिंग की।