देवेंद्रनगर: पन्ना के देवेंद्रनगर में खेत की आग गौशाला तक पहुंची, गौसेवकों ने थाने में FIR दर्ज कराई
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एक लापरवाही ने बड़ी घटना को जन्म दे दिया। रविवार दोपहर 1 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए गौसेवकों ने बताया कि खेत में लगाई गई आग गौशाला तक पहुंच गई, जिससे कई जानवरों की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि समय रहते गौसेवक सक्रिय हो गए और बड़ा हादसा टल गया।