देवेंद्रनगर: रुपनी मंदिर में 30 दिवसीय अखंड रामधुन के बाद धूमधाम से जल बिहार किया गया
चौमुखनाथ मंदिर के नजदीक प्राचीन रूपनी मंदिर में 12 अप्रैल 2025 से आयोजन किया गया था जिसका समापन हवन पूजन भंडारे के साथ किया गया था। वही आज दिन मंगलवार दिनांक 13 मई को धूमधाम से किए गए जल बिहार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बैंड बाजों की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया इस दौरान 2 घोड़ों ने भी जमकर नृत्य किया जिसे देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये।