देवेंद्रनगर: पन्ना के 5 कराटे खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हुए चयनित, 16-17 मई को इंदौर में होगी प्रतियोगिता
पन्ना ज़िले के देवेंद्रनगर स्थित आरोग्य कला कराटे एंड फिटनेस अकैडमी के पाँच होनहार खिलाड़ियों का चयन एम.पी.एस.के.ए. (मध्यप्रदेश कराटे संघ) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई 2025 को इंदौर के पलासिया स्थित बास्केटबॉल इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।