तुलसीपुर: तुलसीपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को बलरामपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
8 जनवरी बुधवार को दोपहर 2 बजे थाना तुलसीपुर के पुलिस टीम के द्वारा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर में पंजीकृत पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमन पटवा पुत्र मंगल पटवा नि0 इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को बस स्टैण्ड बलरामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अमन पटवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।