तुलसीपुर: सिंहपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने क्रिकेट प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
7 जनवरी मंगलवार दोपहर 3 बजे विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सिंहपुर में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन मस्तिष्क का विकास होता है उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा खेलो इंडिया के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।