तुलसीपुर: नेपाल बॉर्डर से सटे गांव बनकटवा में सुरक्षा समिति के साथ एसएसबी और पुलिस ने की बैठक
7 जनवरी मंगलवार शाम 4 बजे नेपाल बॉर्डर से सटे गांव बनकटवा में सुरक्षा की दृष्टिगत सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों के रोकथाम पर चर्चा की गई। नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने एवं संदिग्ध गतिविधि रोक थाम हेतु लोगों को जागरूक किया गया।