तुलसीपुर: महाकुंभ पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा पर SSB एवं नेपाल पुलिस के अधिकारियों के साथ किया पैदल गश्त
7 जनवरी मंगलवार दोपहर बाद 3:00 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने महाकुंभ पर्व 2025 के दृष्टिगत सुरक्षा हेतु जरवा क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्हें ग्राम सुरक्षा समिति से वार्ता कर सीमा पर संदिग्ध गतिविधि, मादक पदार्थ की तस्करी एवं अवांछनीय गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस को सूचित करने को जागरूक किया।