हरिद्वार: MNA के नेतृत्व में बकरा मार्केट पहुंची संयुक्त टीम ने मीट के अवशेषों को खुले में फेंकने पर वसूला 15 हजार ₹ जुर्माना
मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित बकरा मार्केट पहुंची संयुक्त टीम ने खुले में फेंके गए मीट के अवशेषों के चलते कई जुर्माने और नोटिस भेजने की कार्रवाई की। इस दौरान चार दुकानों को जहां नोटिस दिया गया। वहीं ₹15000 जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम को लगातार सूचना मिल रही थी कि खुले में मीट के अवशेष फेक जा रहे हैं। जिससे गंदगी हो रही है।