भीलवाड़ा: लालसोट में तहसीलदार पर हुए हमले का विरोध, भीलवाड़ा के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
लालसोट में 19 अगस्त को अधिवक्ताओ द्वारा विधि विरूद्व एकत्रित होकर तहसील कार्यालय भवन तहसील लालसोठ (दौसा) मे जबरन प्रवेश कर राजकार्य मे बाधा डालते हुए तहसीलदार लालसोट अमितेश मीणा एवं कार्यालय स्टाफ के साथ उनके चेम्बर में सामूहिक रूप से दुर्व्यवहार एवं मारपीट की।उसके विरोध में भीलवाड़ा जिले में भी सभी तहसीलदार ,नायब तहसीलदारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।