भीलवाड़ा: यूज़र चार्ज के विरोध में कृषि मंडी व्यापारियों ने किया हल्ला बोल, मंडी व्यापार पूरी तरह रहा बंद
कृषि उपज मंडियों में गैर-अधिसूचित कृषि उपज व खाद्य उत्पादों पर लगाए गए *50 पैसा प्रति सैकड़ा यूज़र चार्ज* को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की मांग को लेकर आज बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और दोपहर 1 बजे तक मंडी का व्यापार पूरी तरह ठप रहा।