भीलवाड़ा: मंगरोप थाने में दर्ज मुकदमे में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
सियार पीपली गांव के निवासी परमेश्वर लाल शर्मा ने अपनी बहन के अपहरण और हत्या मामले में अधूरी पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आज बुधवार को शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों के साथ भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की।