भीलवाड़ा: विद्युत निगम के तकनीशियन पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित को निलंबित किया गया, श्रमिक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
विद्युत निगम में तकनीशियन प्रथम नरेश कुमार पर दिनांक 25 जुलाई 2025 को ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि लाइनमेन प्रथम हरिश सुवालका ने पीछे से हमला कर नरेश कुमार की जान लेने का प्रयास किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।