भीलवाड़ा: बेमाली में दबंगों ने हड़प लिया मकान, अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, पीड़ित परिवार ने डीएम और एसपी से लगाई गुहार
भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यलय पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बेमाली गाँव का एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने पहुँचे। ईस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने चार दबंगों पर उनका मकान हड़पने और आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकीया देने का आरोप लगाया हैं।