बिंदकी: तेंदुली में अचानक पक्की सीढ़ी ढ़हने से मलबे में दबकर नंद और भाभी घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र की तेंदुली गांव में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे रीमा देवी उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी राज बाबू अपने घर के अंदर पक्की सीढ़ी से चढ़कर छत जा रही थी उसी समय उनकी नंद रानी देवी उम्र 17 वर्ष पुत्री संतोष सीढ़ी के नीचे झाड़ू लगा रही थी। तभी अचानक पक्की सीढ़ी ढह गई जिसके मलबे में दबकर दोनों घायल हो गई। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।