सिहोरा: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जगह-जगह हुआ स्वागत
पैगंबर- ए -इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की यौमे में पैदाइश के मौके पर बुधवार को सिहोरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में 'सरकार की आमद मरहबा' के नारो की गूंज रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडा लेकर नाथ और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हुए।