♿ नई रफ्तार, नया आत्मविश्वास — मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा आयोजित विशेष समारोह में 46 पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय बिहार विधान परिषद सदस्य श्री अनिल कुमार, जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
🔹 दृष्टिबाधित लाभार्थियों को स्मार्टफोन एवं वॉकिंग स्टिक
🔹 श्रवणबाधित लाभार्थियों को डिजिटल हियरिंग एड
🔹 पात्र दिव्यांगजनों से यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील
🔹 सहायक उपकरण की आवश्यकता होने पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में आवेदन किया जा सकता है।
🤝 सशक्त दिव्यांगजन, समावेशी समाज की पहचान — जिला प्रशासन हर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#दिव्यांगजनसशक्तिकरण #सामाजिकसुरक्षा #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
62 views | Jehanabad, Bihar | Sep 5, 2026