बहेड़ी: भोजपुर गांव में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सरकारी जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
बहेड़ी के भोजपुर गांव में राजस्व विभाग की टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया है दरअसल शासन के निर्देश के तहत कब्जा मुक्त अभियान के अंतर्गत आज दस सितंबर नायब तहसीलदार बहेड़ी दिवाकर सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव भोजपुर पहुंची और यहां एक सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाने का कार्य किया।