मंझनपुर: मंझनपुर जिला अदालत में पुलिस लाकअप में गश खाकर गिरा बंदी, पुलिस ने युवक को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हुसैन मई गांव में रहने वाला राहुल यादव पुत्र धर्मपाल यादव को कोखराज पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ पकड़ कर 24 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को उसे जेल से जिला अदालत में पेशी पर लाया गया था। पुलिस ने बंदी राहुल यादव को आम बंदियों की तरह पुलिस लाकअप में डाल दिया था। जहां पर वह गश खाकर गिर गया है।