मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम व एएसपी द्वारा की गई जनसुनवाई, 8 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मंझनपुर तहसील में एडीएम अरुण कुमार गौंड एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा व कौशाम्बी सर्किल के सीओ अभिषेक सिंह जनसुनवाई कर रहे हैं। इस मौके पर 8 शिकायती पत्र प्राप्त हुए उन्होंने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। शेष बची शिकायतों का टीम गठित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।