मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 6 की किशोरी छात्रा ने मनचले की छेड़खानी से परेशान होकर छोड़ा विद्यालय
करारी थाना के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी किशोरी बेटी जो कक्षा 6 की छात्रा है। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाती है। महिला ने बताया कि गांव का ही रहने वाला करन उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। कई बार उसने विरोध किया तो उसे मारने पीटने की धमकी दिया है। खेतों में काम करने जाती है तब भी वह पीछा करता था।