मंझनपुर: अलीपुर जीता नहर के पास अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, गंभीर रूप से घायल हुआ एक व्यक्ति
कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा कि युवक अपनी बेटी को छोड़ने के लिए विद्यालय गया हुआ था। वहां से लौट रहा था तभी हादसा हुआ है। घायल युवक को जिला अस्पताल में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।