मंझनपुर: नईम मिया का पूरा में भैंस के लिए छप्पर बना रहे शख्स पर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
नईम मिया का पूरा के रहने वाले सतीश कुमार पुत्र राम असरे सोनकर ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह बरसात के चलते तालाब की तरफ भैंस के लिए छप्पर बना रहा था। तभी जवाहिर पाल व राम चन्द्र पाल पुत्रगण राम प्रसाद पाल व बबलू पाल पुत्र जवाहिर पाल व जवाहिर पाल का नाती निखिल पाल सभी लोगों ने उसे जमकर पीट दिया है। इसकी शिकायत एसपी से की गई है।