नबीनगर: हीट वेव की चपेट में आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में 4 लोगों की हुई मौत, 4 लोगों की हालत गंभीर
मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को हीट वेव की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों में मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरछाव निवासी जीतन प्रजापत, पाठक बिघा निवासी राजदेव भुइयां, सलैया थाना के खजुवतिया निवासी शीतलबसिया देवी एवं गुरुआ थाना क्षेत्र के सरईताड़ निवासी बालकृष्ण रिकीआसन है.