नबीनगर: श्रेया हत्याकांड मामले में नबीनगर थाना के पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने श्रेया हत्याकांड मामले में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में नबीनगर थाना क्षेत्र के कोसडीहरा निवासी दीपक सिंह की पत्नी अनीता देवी, टंडवा थाना क्षेत्र के झरी निवासी संजय सिंह के पुत्र दीपक सिंह व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार को बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.