नबीनगर: चरण बाजार से पुलिस ने शराब के नशे में तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरण बाजार से शराब के नशे में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति मंगल बाजार निवासी पुष्पराज कुमार, अंकोरहा गांव निवासी भोला विश्वकर्मा और रेगनिया मंझौली गांव निवासी अनिल सिंह है. मामले में शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को शराब सेवन की पुष्टि के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.