बडेम थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.